Advertisement

Tata Curvv EV Series X भारत में लॉन्च: 502KM रेंज, ADAS फीचर्स और कीमत 16.99 लाख से शुरू

blank

Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी कूप-स्टाइल इलेक्ट्रिक SUV Tata Curvv EV की नई Series X को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट में शानदार फीचर्स, लंबी रेंज और प्रीमियम डिजाइन का खास ध्यान रखा है, जिससे यह इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है।

blank

दमदार फीचर्स से लैस

Tata Curvv EV Series X में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा SUV में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, रियर सनशेड, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, हरमन और JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 18-इंच अलॉय व्हील्स, V2V और V2L जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गई है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधा भी मौजूद है।

कितनी मिलेगी रेंज?

blank

इस इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी ने 55 kWh बैटरी पैक दिया है, जो सिंगल चार्ज पर लगभग 502 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 167 हॉर्सपावर की ताकत और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे यह परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा संतुलन प्रदान करती है।

कीमत और वेरिएंट्स

कंपनी ने Tata Curvv EV Series X को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

  • Accomplished X 55: ₹16.99 लाख (एक्स-शोरूम)
  • Empowered X 55: ₹19.19 लाख (एक्स-शोरूम)
  • Empowered X 55 #DARK: ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम)

क्यों है खास?

blank

नई Series X अपने स्टाइलिश कूप डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस फीचर्स की वजह से खास मानी जा रही है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, जो इलेक्ट्रिक SUV में प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *