Advertisement

Suvendu Adhikari ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, Dilip Ghosh समेत 5 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

blank

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता संभाल ली है। राजधानी Kolkata के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi भी मौजूद रहे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल R. N. Ravi ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, इन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग दिए जाएंगे, blank फैसला अभी नहीं हुआ है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

सबसे पहले मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता Dilip Ghosh शामिल रहे। दिलीप घोष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार के चुनाव में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण रैलियों और प्रचार अभियानों का नेतृत्व किया।

blank

इसके बाद Agnimitra Paul ने मंत्री पद की शपथ ली। वह सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में शामिल होने वाली एकमात्र महिला मंत्री हैं। अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट से 40 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली।

शपथ लेने वालों में Ashok Kirtania का नाम भी शामिल रहा। उन्होंने बोंगाँव उत्तर सीट से करीब 40 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल की थी। अब उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

blank

ब्रिगेड मैदान में आयोजित इस समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *