बावड़ी । जोधपुर जिले के बिराई गांव में उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब गांव के होनहार युवा सुनील भाटी के RAS 2024 में अंतिम रूप से चयन होने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत बिराई द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रशासक मुन्नाराम सारण एवं ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रशासक मुन्नाराम सारण ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है कि सुनील भाटी ने पहले ही प्रयास में RAS अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि गांव और जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
समारोह के दौरान गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रशासक मुन्नाराम सारण, कनिष्ठ साहयक कैलाश चंद्र शर्मा, ठेकेदार रामनिवास टाक, मनमोहन सुथार, जितेंद्र गहलोत, मनीष गहलोत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।


Leave a Reply