सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और SSB में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 21 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती के जरिए कुल 827 कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से:
- कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है
साथ ही पद के अनुसार अन्य आवश्यक योग्यताएं भी होनी चाहिए
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23, 25 और 27 वर्ष (पद के अनुसार)
आयु में छूट

- एससी/एसटी उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट
- ओबीसी उम्मीदवार: 3 वर्ष की छूट
- दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट
- आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹100
- एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार: शुल्क में छूट (कोई फीस नहीं)
सैलरी (वेतन)
चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा, जो सरकारी नौकरी के हिसाब से काफी आकर्षक है।
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Constable Tradesman Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करे
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें


Leave a Reply