बावड़ी। उपखंड मुख्यालय स्थित श्री बालाजी अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बावड़ी में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण सांखला ने की।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को विद्यालय के चेयरमैन हनुमान राम सांखला द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, श्री बालाजी अकैडमी अंग्रेजी विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रकार के मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारेलाल सांखला ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए।

PRP Network
इस अवसर पर भंवर राम छाबा, बाग सिंह सोलंकी सर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया और विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply