बावड़ी (जोधपुर)।उपखंड क्षेत्र के गंगानी स्थित श्री बालाजी सेकेंडरी स्कूल में राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (SDRF) की टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्रों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, चक्रवात और सर्पदंश सहित कृत्रिम आपदाओं जैसे सड़क दुर्घटना व चोट आदि से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके सिखाए गए।
हेड कांस्टेबल श्यामलाल ने विद्यार्थियों को सीपीआर (CPR) देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आपात स्थिति में यह तकनीक किस प्रकार जीवन बचाने में मददगार साबित होती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बबूतराम ने SDRF टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांस्टेबल महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र, विद्यानंद, नानूराम सहित टीम के अन्य सदस्य, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply