Advertisement

सरिता चौधरी जिला स्तर पर सम्मानित, शिक्षा व सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान

blank

जोधपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, घड़ाव, मंडोर की अध्यापिका सरिता चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पित सेवाओं के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

समारोह में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने सरिता चौधरी को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।

सरिता चौधरी विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर, महिला साक्षरता कार्यक्रम, महिला संगोष्ठियों तथा अनाथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

blank

शिक्षिका के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए हैं। वे शिक्षक संगठन के पदाधिकारी के रूप में विभिन्न दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करती रही हैं।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), जोधपुर जिला महिला उपाध्यक्ष के रूप में सरिता चौधरी ने शिक्षा, विद्यालयी गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन किया।

उनकी कर्तव्यपरायणता, उत्कृष्ट कार्यशैली और सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उनका चयन जिला स्तरीय सम्मान के लिए किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, प्रतिबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।

सरिता चौधरी के सम्मानित होने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल, यशस्वी एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *