Advertisement

रामनवमी मेला: CM भजनलाल शर्मा बोले—श्रीराम सनातन के गौरव, संत राजाराम का जीवन समाज के लिए प्रेरणा

blank

जोधपुर।राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति के गौरव हैं। वे मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं, जिनका जीवन हमें चरित्र, कर्तव्य और करुणा का मार्ग दिखाता है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र स्थित शिकारपुरा में  राजाराम आंजणा आश्रम में आयोजित रामनवमी मेले एवं संत राजाराम जी महाराज के 144वें जन्मोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक ही दिन रामनवमी और संत राजाराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाना आध्यात्मिक परंपरा का अद्भुत संगम है।

blank

उन्होंने संत राजाराम जी महाराज को महान तपस्वी और समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का कार्य हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर काशी और महाकाल महालोक जैसे तीर्थस्थलों का विकास देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है।

बेटियों की शिक्षा और गौ संरक्षण पर जोर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा और बाल विवाह उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
साथ ही, प्रदेश में गौ संरक्षण के लिए 3400 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान गौशालाओं को दिया गया है और 1.37 लाख से अधिक निराश्रित गौवंश को आश्रय दिया गया है।

blank

तीर्थ और धार्मिक स्थलों का विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि धार्मिक स्थलों को सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राजकीय मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 86 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।

युवाओं के लिए रोजगार और विकास कार्य

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल परियोजनाओं, इंदिरा गांधी नहर के पुनर्निर्माण और अन्य योजनाओं के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

blank

अन्य नेताओं ने भी किया संबोधन

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संत परंपरा और सामाजिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

blank

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने संत दयाराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया, मेले का अवलोकन किया और मंदिर व समाधि स्थल के दर्शन किए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *