नवीन नियुक्ति, नियमों में संशोधन या 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जारी रहेगा कार्यकाल
जोधपुर। राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान के अध्यक्ष न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छावाहा का कार्यकाल राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, माननीय उच्चतम न्यायालय तथा हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की रिट याचिका में पारित आदेश की पालना में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छावाहा के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनका कार्यकाल नवीन नियुक्ति होने, संबंधित नियमों में संशोधन होने अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, तब तक जारी रहेगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद देवेंद्र कच्छावाहा राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन आगे भी करते रहेंगे।

Leave a Reply