पूर्व प्रधानमंत्री के दूरदर्शी योगदान को किया याद, युवाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज को मजबूत करने में भूमिका को सराहा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीर भूमि पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गहलोत ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक और प्रगतिशील भारत के शिल्पकार तथा सूचना क्रांति का जनक बताया।

अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने के साथ युवाओं को सशक्त बनाने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दूरदर्शी कार्य किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की विकास को लेकर सोच और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का दूरदर्शी योगदान देशवासियों को हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।

Leave a Reply