Advertisement

रक्षा बंधन पर राजस्थान की महिलाओं को सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

blank

जयपुर। राजस्थान सरकार ने महिलाओं और युवतियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 28 और 29 अगस्त को रोडवेज की पात्र बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से बस यात्रा का किराया नहीं लिया जाएगा।

राज्य सरकार की मंजूरी के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने निशुल्क यात्रा को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। यह सुविधा 27 अगस्त की रात 12 बजे से 29 अगस्त की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी।

blank

दो दिन महिलाओं को नहीं देना होगा बस किराया

आदेश के अनुसार लगातार दो दिनों तक महिलाएं और बालिकाएं रोडवेज की पात्र बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। निशुल्क यात्रा की सुविधा रोडवेज की सामान्य बसों में उपलब्ध रहेगी।

हालांकि, वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर संचालित बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार सामान्य किराया देना होगा।

महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

सरकार के इस फैसले से 28 और 29 अगस्त को रोडवेज से यात्रा करने वाली महिलाओं और युवतियों को आर्थिक राहत मिलेगी। खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

राजस्थान रोडवेज की ओर से संबंधित बसों और डिपो स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निशुल्क यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *