जयपुर । भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर जारी है। वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
🌡️ हीटवेव का असर बरकरार
राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में आज भी हीटवेव और ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, अन्य अधिकांश भागों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट के साथ आंशिक राहत मिल सकती है।
🌩️ आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों में दोपहर बाद कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
📅 मई के पहले सप्ताह का पूर्वानुमान
मई के शुरुआती दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद आंधी और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
भीषण गर्मी के बीच आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।


Leave a Reply