Advertisement

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 65 IAS अधिकारियों के तबादले

blank

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

blank

इस फेरबदल में डॉ. जोगा राम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज, राजस्थान, जयपुर के साथ-साथ मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजन विशाल को मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, राजस्थान, जयपुर नियुक्त किया गया है।

जोधपुर संभाग की कमान अब कन्हैयालाल स्वामी को दी गई है, जिन्हें संभागीय आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा नकाते शिवप्रसाद मदन को जयपुर में ऊर्जा विकास एवं IT सर्विसेज का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजधानी जयपुर के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर अब संदेश नायक को नियुक्त किया गया है। वहीं शिवांगी स्वर्णकार को विशिष्ट शासन सचिव, वित्त विभाग, जयपुर बनाया गया है।

blank

जैसलमेर जिले की जिम्मेदारी अनुपमा जोरवाल को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में सौंपी गई है। जयपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर ओम प्रकाश कसेरा को लगाया गया है।

इसी क्रम में नमित मेहता को आयुक्त आबकारी एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, जबकि नम्रता वृष्णि को विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है।

जोधपुर के नए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में आलोक रंजन को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरविंद कुमार पोसवाल को जयपुर में आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया है।डॉ मंजू चौधरी को  चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर की जिम्दारी सोपी गई

blank

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *