खैरथल-तिजारा, 20 मार्च। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शुक्रवार को जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़क कट (रोड कट) की मरम्मत के लिए विशेष गहन एकदिवसीय अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा की गई सड़क कटिंग वाले स्थानों को उनकी मूल स्थिति में बहाल कर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना रहा।
अधिशासी अभियंता आदेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत कई प्रमुख मार्गों पर मरम्मत कार्य किया गया। इनमें कुलताजपुर से नूर नगर मार्ग, बासकृपाल नगर गेट से गंज रोड, किशनगढ़बास का ODR इनर रोड, मुंडावर-हरसोली एसएच-108 (नगरपालिका मुंडावर क्षेत्र), कोटकासिम-किशनगढ़ रोड से कन्हाड़का सीमा तक एलएसजी रोड तथा किशनगढ़ से कांकरा रोड शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से सड़क कटिंग वाले स्थानों को दुरुस्त कर न केवल यातायात को सुरक्षित बनाया गया, बल्कि आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया गया।
PWD द्वारा कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में सड़क कटिंग के बाद समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply