पीपाड़ (जोधपुर): जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने पीपाड़ शहर स्थित महल धणी दादाजी मंदिर में हुए चांदी के छत्र चोरी मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरी हुए चांदी के छत्र की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को मंदिर के पुजारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंदिर के गर्भगृह से भगवान के ऊपर लगे लगभग 11–12 चांदी के छत्र चोरी हो गए हैं। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी बिलाड़ा तथा थाना पीपाड़ शहर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जगशीलाल पुत्र प्यारेलाल, निवासी नागौरी बास, पीपाड़ शहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आरोपी से चोरी किए गए चांदी के छत्र की बरामदगी तथा अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
थानाधिकारी रिस्ताराम खोजा, एएसआई नरसी, विशेष भूमिका में विक्रम सिंह, कांस्टेबल सुनील तथा चालक अशोक नाथ ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply