पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: देशभर में बढ़ीं कीमतें, आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर परिवहन, मालभाड़ा और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट सेक्टर और किसानों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कई शहरों में नई कीमतों के बाद पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, जबकि डीजल भी महंगा हो गया है।
सरकार और तेल कंपनियों की ओर से फिलहाल इस बढ़ोतरी पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं विपक्ष ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: देशभर में बढ़ीं कीमतें, आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ


Leave a Reply