Advertisement

ओसियां में अवैध MD तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 28.34 ग्राम MD के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

blank

जोधपुर । पुलिस थाना ओसियां ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28.34 ग्राम अवैध MD बरामद कर जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज IPS के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निकट सुपरविजन तथा वृताधिकारी ओसियां प्रदीपसिंह चारण के निर्देशन में थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मंदिर के पास बैठा मिला आरोपी

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान थानाधिकारी को सूचना मिली कि नरपतराम जाट, निवासी माचरा का बास बैठवासिया, ओसियां चौहटे के पास ठाकुर जी के मंदिर के समीप MD लेकर बिक्री के लिए बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

blank

मौके पर एक युवक चबूतरे पर बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नरपतराम पुत्र बाबूराम जाट, उम्र 19 वर्ष बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28.34 ग्राम MD बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। MD की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में कथित रूप से शामिल अनोपसिंह राजपूत निवासी ओसियां और गोविन्दराम मेघवाल निवासी जुड की तलाश जारी है।

इनकी रही विशेष भूमिका

कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी, उप निरीक्षक रामप्रकाश, हेड कांस्टेबल मनोहरराम, कांस्टेबल धनाराम, भाकरराम, कंवराजसिंह, आशाराम, प्रभुराम तथा चालक जालाराम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *