Advertisement

ओसियां में विकास की बड़ी सौगात: सीएम भजनलाल शर्मा ने 262 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास व 154 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

blank

जोधपुर। भजनलाल शर्मा ने आज ओसियां विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

blank

मुख्यमंत्री  ने  26,202.73 लाख रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग/आरएसआरडीसी के 13,788.07 लाख के 2 कार्य, ऊर्जा विभाग के 9,156.64 लाख के 8 कार्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 1,333 लाख के 11 कार्य, नगरीय विकास विभाग के 1,093.23 लाख के 11 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, खेल, सहकारिता और पशुपालन विभागों के विभिन्न कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

blank

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने 15,425.58 लाख रुपये की लागत के 70 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में सार्वजनिक निर्माण विभाग/आरएसआरडीसी के 3,391.93 लाख के 6 कार्य, ऊर्जा विभाग के 5,765.10 लाख के 13 कार्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 3,006.92 लाख के 7 कार्य और नगरीय विकास विभाग के 505.99 लाख के 10 कार्य प्रमुख रहे।

blank

इसके साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, पशुपालन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *