जोधपुर | राष्ट्रीय राजमार्ग 62 के बावड़ी कस्बे से नागौर की तरफ जोधपुर से नागौर जा रही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी यह हादसा बावड़ी बस स्टैंड से 2 किलोमीटर नागौर रोड पर हुआ हादसे में रोडवेज में सवार 23 यात्री जख्मी हो गए घटना घटते ही रोङ पर वाहनों की लंबी लाइने लग गई सड़क हादसे से बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की भीड़ जुट गई सूचना के बाद पुलिस चौकी बावड़ी के प्रभारी सहायक निरीक्षक पुलिस धर्मेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे तथा तुरंत घायलों को बावड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां 20 घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा 3 गंभीर घायलो को जोधपुर रेफर किया गया है जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोडवेज को टक्कर मार दी गनीमत रही की कोई जन हानि नहीं हुई है घटना को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है
NH 62 पर बावड़ी के पास में सड़क हादसा, रोडवेज व ट्रक में हुई भिड़ंत, 23 यात्री घायल


Beryl3119
https://shorturl.fm/QHxUI