नागौर | ऑनलाइन गेम्स एवं क्रिकेट मैचों पर लगभग 80 लाख रुपये का सट्टा लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में नागौर जिले की खाटू बड़ी थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस ने सरहद खाटूबड़ी क्षेत्र से आरोपी जितेन्द्र, राकेश, राजकुमार, श्रवण, मुकेश और भागीरथ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 11 एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर आमजन को बड़े मुनाफे का लालच देते थे। इसके माध्यम से ऑनलाइन गेम्स और क्रिकेट मैचों पर जुआ-सट्टा खिलाकर लोगों से बड़ी रकम हड़पने का काम किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल थे और विभिन्न माध्यमों से लोगों को जोड़कर सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप से कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना है, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा कुल लेनदेन की राशि कितनी है।

Leave a Reply