मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 06 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
- फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
MPESB द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (UR): 500 रुपये
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): 250 रुपये
परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें निम्न विषय शामिल होंगे:
- सामान्य ज्ञान
- सामान्य हिंदी
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य गणित
- सामान्य विज्ञान
- सामान्य अभिरुचि
संबंधित विषय
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान)
संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय बीएससी डिग्री
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी

Leave a Reply