Advertisement

मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान की पहल से एक साल की बच्ची को मिला नया जीवन

blank

युवा कार्यकर्ताओं किशोर कड़लेवा भावंडा और भानु बरकत खान ने रक्तदान कर निभाया मानवता का धर्म

जोधपुर। मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान के अध्यक्ष बुधराम सांखला व अरुण भाटी के नेतृत्व में संस्थान लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में गांव तेना निवासी एक वर्षीय बच्ची सोनू पवार, पिता गोपाराम, निमोनिया से पीड़ित होने के कारण गंभीर स्थिति में थी और उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी।

जैसे ही इसकी सूचना संस्थान के सबसे युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता किशोर कड़लेवा भावंडा को मिली, उन्होंने तुरंत अपने मित्र भानु बरकत खान उर्फ भानूशा से संपर्क किया और बिना समय गंवाए उन्हें उम्मेद अस्पताल पहुंचाया। वहां भानु बरकत खान ने रक्तदान कर बच्ची को नया जीवन देने का सराहनीय कार्य किया।

blank

संस्थान अध्यक्ष बुधराम सांखला ने बताया कि किशोर कड़लेवा भावंडा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। ग्रुप में जैसे ही किसी मरीज के लिए रक्त की सूचना आती है, वे तुरंत उसे पूरा करने में जुट जाते हैं। यह उनका नया कार्य नहीं, बल्कि सेवा का निरंतर संकल्प है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जहां कई लोग रक्तदान से पीछे हट जाते हैं, वहीं मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान के कार्यकर्ता हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

blank

अध्यक्ष सांखला ने भानु बरकत खान और किशोर कड़लेवा भावंडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं और मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने दोनों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल सेवा कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *