Advertisement

हाईवे ढाबे की आड़ में नशे का खेल, खेड़ापा पुलिस की बड़ी कार्रवाई—20 किलो डोडा पोस्त जब्त, आरोपी गिरफ्तार

blank

जोधपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेड़ापा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 अप्रैल 2026 को खेड़ापा थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए हाईवे स्थित एस.के. पंजाबी ढाबा, सरहद पुनियों की बासनी पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से 20.165 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ढाबे की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी:
हरमीत सिंह पुत्र तेग सिंह, निवासी मालोट, जिला मुक्तसर (पंजाब)

blank

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच भोपालगढ़ थाना अधिकारी द्वारा की जा रही है, जिसमें खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस टीम की सराहना
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लाखावत और वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में थाना अधिकारी लाखाराम के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक किशनाराम, कांस्टेबल लिखमाराम, धर्मेंद्र और चालक कन्हैयालाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *