जोधपुर। जोधपुर शहर में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल भंडारण बढ़ाने और आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 28 अप्रैल को सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी। यह निर्णय फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों की सफाई व मरम्मत कार्य के लिए लिया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 28 अप्रैल की जलापूर्ति 29 अप्रैल को तथा 29 अप्रैल की जलापूर्ति 30 अप्रैल को की जाएगी।
वहीं झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में 29 अप्रैल की सप्लाई 30 अप्रैल को और 30 अप्रैल की सप्लाई 1 मई को की जाएगी।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संकट से बचने के लिए पहले से ही पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और सहयोग बनाए रखें।

Leave a Reply