जोधपुर। फिट इंडिया मिशन के तहत जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग और व्यायाम के प्रति जागरूक करने, पर्यावरण संरक्षण तथा ट्रैफिक अनुशासन का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन दईजर परिसर में योगाभ्यास से हुई। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन दईजर से शुरू होकर मंडलनाथ चौराहे तक पहुंची और वापस पुलिस लाइन परिसर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग, उपअधीक्षक साइबर सेल रतनसिंह तथा संचित निरीक्षक चुन्नीलाल सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply