Advertisement

जोधपुर ग्रामीण पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, एडीजी प्रफुल्ल कुमार ने दिए सख्त निर्देश | Jodhpur Rural Police Inspection 2026

blank

हार्डकोर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, साइबर फ्रॉड व सिंथेटिक ड्रग्स से निपटने पर जोर

जोधपुर। जिले की कानून व्यवस्था को परखने एवं अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रफुल्ल कुमार द्वारा जोधपुर ग्रामीण जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन दईजर में आयोजित सेरेमोनियल परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस जवानों के साथ संवाद कर ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों और पुलिस विभाग में किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा की गई।

  blank

जिला पुलिस अधीक्षक पी डी नित्या ने बताया कि एडीजी के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। पुलिस लाइन दईजर में घटनास्थल एवं नाकाबंदी डेमो का भी आयोजन किया गया। इसके बाद वृत कार्यालय ओसियां का निरीक्षण कर अपराधों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जोधपुर ग्रामीण में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक पी डी नित्या द्वारा जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एडीजी प्रफुल्ल कुमार ने हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन आपराधिक कानून बीएनएस के तहत दर्ज मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

blank

उन्होंने संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने के निर्देश भी दिए। अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत, रघुनाथ गर्ग, हनुमन्तसिंह भाटी सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद 12 मई 2026 को एडीजी द्वारा पुलिस थाना पीपाड़ शहर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, विभिन्न शाखाओं, मैस एवं पुलिस बैरकों का अवलोकन किया गया। उन्होंने थाना क्षेत्र में घटित अपराधों की जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों के साथ साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे आधुनिक अपराधों से निपटने को लेकर चर्चा की।

blank

एडीजी ने थाने पर आने वाले परिवादियों की सुनवाई कर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों एवं सुरक्षा सखियों के साथ जनसहभागिता बैठक आयोजित कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *