जोधपुर ग्रामीण | PRP NEWS
जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना कपरड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 माह से फरार एक स्थायी वारंटी सहित कुल 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 एवं 5 अगस्त 2026 को चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देश पर जिलेभर में वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कपरड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी और चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार वारंटी:
- विश्वासराम पुत्र हठनाराम, निवासी रामदेवास कला
- बुदाराम पुत्र गवरीलाल, निवासी बैंगण
- मुन्निराम पुत्र रामकिशन, निवासी विष्णु नगर
- भरपूर पुत्र भंवरूराम, निवासी विष्णु नगर
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुनीता कुमारी (नि.पु.) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply