Advertisement

जोधपुर ग्रामीण स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार का इनामी NDPS आरोपी राकेश नैण गिरफ्तार, एक साल से था फरार

blank

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सेल ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10 हजार के इनामी आरोपी राकेश नैण को दस्तयाब किया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर (जिला श्रीगंगानगर) में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज एवं जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेशभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में स्पेशल सेल की टीम ने सहायक उप निरीक्षक मनफूल के नेतृत्व में मानव आसूचना एवं तकनीकी डाटाबेस के आधार पर कार्रवाई करते हुए राकेश पुत्र हरिराम नैण (25 वर्ष), निवासी चिरढ़ाणी, थाना पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर ग्रामीण को जोधपुर शहर से गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर में प्रकरण संख्या 69/2025 के तहत धारा 8/18, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना राजियासर के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, सेठाराम, किशोर दुकतावा, सुरेश डूडी तथा कांस्टेबल चालक बाबूलाल की सराहनीय भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *