Advertisement

जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 714 ग्राम अवैध अफीम का दूध और ₹8 लाख कैश बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार

blank

जोधपुर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर पूर्व की जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस थाना मण्डोर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मण्डोर क्षेत्र के शिव साक्षी एन्क्लेव स्थित एक रिहाइशी मकान पर दबिश देकर 714 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 8 लाख रुपये की नकदी बरामद की।

25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया (IPS) के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (जोधपुर पूर्व) मनीष कुमार चौधरी (IPS) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में भभुताराम बीकानेर पुलिस का 25 हजार रुपये का वांछित इनामी अपराधी बताया गया है।

blank

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. रविताश उर्फ रोहिताश (23) — पुत्र रामनारायण, निवासी मगरा नगर हानिया, थाना ओसियां, हाल निवासी शिव साक्षी एन्क्लेव, ऋषीकेशनगर, थाना मण्डोर, जोधपुर।
  2. भभुताराम (28) — पुत्र हड़मानाराम, निवासी लोहावट, थाना लोहावट, जिला फलोदी।

सूचना पर मकान में दी दबिश

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में DST टीम मण्डोर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान वांछित अपराधी भभुताराम की मौजूदगी की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर DST पूर्व और मण्डोर थाना पुलिस की टीम ने संबंधित मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 714 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 8 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब बरामद अफीम की खरीद-फरोख्त के स्रोत और नकदी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

blank

कार्रवाई करने वाली टीम

  • सुरेश सारण, निरीक्षक एवं थानाधिकारी मण्डोर, मय टीम
  • खेतसिंह, सहायक उपनिरीक्षक एवं प्रभारी DST पूर्व, मय टीम
  • राकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक एवं प्रभारी साइबर सेल, जोधपुर पूर्व, मय टीम
  • रामनिवाश, कांस्टेबल 2345, DST पूर्व — विशेष भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *