Advertisement

जोधपुर पंचायत चुनाव 2026: कल निकलेगी आरक्षण लॉटरी, जिला प्रमुख पद अनारक्षित ओपन

blank

जोधपुर में पंचायत चुनाव-2026 की आरक्षण लॉटरी कल, जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन

परिसीमन के बाद पंचायत समितियों की संख्या 17 से बढ़कर 23 हुई, 43 जिला परिषद सदस्य और प्रधान पदों का भी होगा आरक्षण निर्धारण

जोधपुर/प्रेमाराम परिहार |जोधपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर बुधवार, 23 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण शहर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होगा। वहीं सरपंच और वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।

इससे पहले 13 अगस्त को जयपुर में जिला प्रमुख पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। इसमें जोधपुर जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए निर्धारित हुआ है।

blank

परिसीमन के बाद बढ़ीं पंचायत समितियां

पंचायतीराज चुनाव से पहले हुए परिसीमन के बाद जोधपुर जिले में पंचायत समितियों की संख्या 17 से बढ़कर 23 हो गई है। जिले में 6 नई पंचायत समितियां गठित की गई हैं, जिनमें शेरगढ़, चाबा, सेखला, चामू, बालेसर और आगोलाई शामिल हैं।

अब जिले में कुल 23 पंचायत समितियां होंगी।

जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियां

शेरगढ़,सेखला,चामू,चाबा,आगोलाई,बालेसर,ओसियां,तिंवरी,सामराऊ,बावड़ी, हतुंडी, उम्मेद नगर, धवा, लूणी, झंवर, मंडोर, केरू, भोपालगढ़, आसोप, बिलाड़ा, कापरड़ा. पिपाड़ शहर,सावलां खुर्द

blank

43 जिला परिषद सदस्य और प्रधान पदों का होगा आरक्षण निर्धारण

मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बुधवार को जिले की 23 पंचायत समितियों के सदस्यों के साथ ही 43 जिला परिषद सदस्य पदों और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

प्रशासन की ओर से लॉटरी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

रोटेशन के आधार पर तय होगा आरक्षण

पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण का निर्धारण रोटेशन प्रणाली के तहत किया जाता है। प्रत्येक चुनाव में आरक्षण की स्थिति नए सिरे से तय होती है।

पिछले चुनाव में जो पंचायत समिति, जिला परिषद क्षेत्र या वार्ड किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार उसका आरक्षण बदल सकता है। इसी तरह पिछली बार सामान्य रही सीट इस बार आरक्षित हो सकती है, जबकि पिछली बार आरक्षित सीट अनारक्षित या किसी अन्य श्रेणी में जा सकती है।

blank

किस वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कौन लड़ सकता है?

  • अनारक्षित ओपन: सामान्य वर्ग सहित किसी भी वर्ग का पुरुष या महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।

  • अनारक्षित महिला: किसी भी वर्ग की महिला प्रत्याशी दावेदारी कर सकती है।

  • ओबीसी ओपन: ओबीसी वर्ग से पुरुष या महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।

  • ओबीसी महिला: ओबीसी वर्ग की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित सीट।

  • एससी ओपन: अनुसूचित जाति वर्ग से पुरुष या महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।

  • एससी महिला: अनुसूचित जाति वर्ग की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित सीट।

  • एसटी ओपन: अनुसूचित जनजाति वर्ग से पुरुष या महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।

  • एसटी महिला: अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित सीट।

23 सितंबर को जिला स्तर और 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर लॉटरी

पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जोधपुर में आरक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण बुधवार को पूरा होगा। 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। इसके अगले दिन 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी उपखंड स्तर पर आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *