Advertisement

जोधपुर झालामंड में डंपर ने बाइक को कुचला, महिला की मौत; भीड़ ने डंपर फूंका

blank

झालामंड चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे दंपती

जोधपुर। शहर के कुड़ी थाना क्षेत्र में झालामंड चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

blank

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने डंपर चालक की पिटाई कर दी और डंपर पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहा था जत्था

एसीपी वेस्ट भजनलाल के अनुसार हादसे का शिकार हुआ दंपती बारां जिले का रहने वाला था। दोनों करीब 20 से 25 जातरुओं के जत्थे के साथ बाइक से रामदेवरा दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय झालामंड चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

blank

टक्कर के बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए डंपर चालक को हिरासत में लिया। हादसे के कारणों और डंपर की गति को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *