Advertisement

राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत अब 20 कोच के साथ, साबरमती एक्सप्रेस जैसलमेर तक विस्तारित

blank

जयपुर। राजस्थान को रेलवे विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। इस दौरान जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच किए जाने की घोषणा की गई, वहीं साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार जैसलमेर तक कर दिया गया।

केंद्रीय मंत्रियों ने गाड़ी संख्या 04871 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नियमित गाड़ी संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 24 मई 2026 से 2 एक्जीक्यूटिव चेयरकार, 16 एसी चेयरकार और 2 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 कोच संचालित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय रेलवे विश्वस्तरीय सुविधाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे अब केवल परिवहन का माध्यम नहीं बल्कि देश की जीवनरेखा बन चुकी है और राजस्थान को लगातार नई परियोजनाओं की सौगात मिल रही है।

blank

पश्चिमी राजस्थान को मिलेगा बड़ा लाभ

रेल मंत्री ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के प्रवासियों की मांग को देखते हुए चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और मुंबई जैसे महानगरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर में विकसित हो रहा कोचिंग टर्मिनल रेलवे विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर टर्मिनल भी विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 10 महीनों में जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। राजस्थान में रेलवे विकास के लिए वर्तमान में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट दिया जा रहा है, जबकि पहले यह राशि केवल 700 से 800 करोड़ रुपये हुआ करती थी।

कई रेलखंडों पर तेजी से चल रहा कार्य

रेल मंत्री ने बताया कि धांगरा-बांदीकुई, अजमेर-चित्तौड़गढ़, लूनी-भिलड़ी, रेवाड़ी-खाटूवास और सवाई माधोपुर-जयपुर रेलखंडों पर डबलिंग का कार्य तेजी से जारी है। वहीं मारवाड़ जंक्शन-मावली गेज कन्वर्जन, सुरंग निर्माण और नई रेल लाइनों के कार्य भी प्रगति पर हैं। पुष्कर और अंबाजी को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी काम चल रहा है।

जैसलमेर में 67 करोड़ का कोच केयर कॉम्प्लेक्स शुरू

कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर में 67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया गया। इससे ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी और अधिक रेल सेवाओं का संचालन संभव हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि स्वर्ण नगरी Jaisalmer पर्यटन और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। सोनार किला, पटवों की हवेली, बड़ा बाग और थार मरुस्थल जैसे पर्यटन स्थलों तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शुभारम्भ

इस अवसर पर गाड़ी संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन 23 मई 2026 से साबरमती से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और रात 8:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 6:30 बजे जैसलमेर से रवाना होकर रात 8 बजे साबरमती पहुंचेगी।

blank

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Rajendra Gehlot, बिलाड़ा विधायक Arjun Ram Garg, फलौदी विधायक Pabbaram Bishnoi, शहर विधायक Atul Bhansali, सूरसागर विधायक Devendra Joshi सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *