Advertisement

जोधपुर: बावड़ी में पिकअप पलटने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, 10 गंभीर घायल

blank

जोधपुर/बावड़ी। आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने जोधपुर जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन बावड़ी से करीब 1 किलोमीटर दूर NH-62 पर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के MDM अस्पताल रेफर किया गया।

blank

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश और रमेश की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है। इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर ग्रामीण SP पंकज यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ भोपालगढ़ CO भंवरलाल, खेड़ापा थाना CI लाखाराम, ASI चिमनाराम और कांस्टेबल महेंद्र चौधरी सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

आदिवासी दिवस सम्मेलन में जा रहे थे

blank

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोधपुर जा रहे थे। इसी दौरान NH-62 पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *