Indian Navy ने अग्निवीर भर्ती के तहत Agniveer SSR (Senior Secondary Recruit)और Agniveer MR (Matric Recruit) बैच 01/2027 और 02/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के ऐसे युवा जो भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से युवाओं को भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में सेवा करने का अवसर मिलेगा। अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को नौसेना में प्रशिक्षण और सेवा का मौका दिया जाएगा, जिससे वे देश की समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
भर्ती के अंतर्गत मुख्य रूप से दो प्रकार के पद शामिल हैं:
Agniveer SSR (Senior Secondary Recruit)
Agniveer MR (Matric Recruit)
दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
Agniveer MR के लिए योग्यता
अग्निवीर एमआर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास होना आवश्यक है।

Agniveer SSR के लिए योग्यता
अग्निवीर एसएसआर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने निम्न विषयों में पढ़ाई की हो:
मैथमेटिक्स
फिजिक्स
कंप्यूटर साइंस / केमिस्ट्री / बायोलॉजी में से कोई एक विषय
जो उम्मीदवार इन शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु भी निर्धारित की गई है। पद के अनुसार उम्मीदवार का जन्म निम्न तिथियों के बीच होना चाहिए:
Agniveer SSR: 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच
Agniveer MR:1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2010 के बीच
हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
Indian Navy Agniveer Scheme के तहत इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क:₹550
भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
हालांकि चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, लेकिन सामान्य रूप से चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाता है:
1. ऑनलाइन परीक्षा
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test)
3. मेडिकल परीक्षा
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.inपर जाएं।
2. होमपेज पर Agniveer SSR / MR Recruitment से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
4. अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो “Don’t have an account? Register now!” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
5. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
7. अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: जरूरी सलाह
जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।
अधिक जानकारी, आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply