Advertisement

गुलेन चौधरी ने संभाला बावड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का पद

blank

बावड़ी। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए पदस्थापन आदेश के तहत वरिष्ठ जिला शिक्षा अधिकारी एवं अकादमिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले गुलेन चौधरी ने सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बावड़ी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

blank

गुलेन चौधरी शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर के राइडर के रूप में भी पहचान रखते हैं। उनके बावड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का पद संभालने पर क्षेत्र के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर डॉ. गणपत राम जाखड़, जुगल कूकना, हनुमान राम सांखला सहित क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षा प्रबंधक, शिक्षाविद एवं कार्यालय अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घेवर राम बेनीवाल ने गुलेन चौधरी का स्वागत किया तथा उन्हें बावड़ी क्षेत्र के शैक्षिक ढांचे एवं विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

blank

पूर्णकालिक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने गुलेन चौधरी के अनुभव का लाभ क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को मिलने की उम्मीद व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *