गुजरात के नवसारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भीषण गर्मी ने एक चोर की “प्लानिंग” ही बदल दी। आमतौर पर चोरी के बाद अपराधी तुरंत फरार हो जाते हैं, लेकिन यहां चोर ने कुछ अलग ही कर दिखाया।
जानकारी के अनुसार, एक विज्ञापन एजेंसी के ऑफिस में रात करीब 10:26 बजे एक नकाबपोश चोर ताला तोड़कर अंदर घुसा। उसका मकसद तिजोरी साफ करना था। उसने दराज से करीब 60,000 रुपये नकद और 10 ग्राम चांदी चोरी की।
लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया…
बाहर की चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए चोर ने तुरंत भागने के बजाय ऑफिस का AC चालू कर दिया और आराम से कुर्सी पर ही लेट गया। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर किसी होटल की तरह वहां “आराम फरमा” रहा था।
⏰ करीब 6 घंटे की नींद:
चोर रात 10:26 बजे से सुबह 4:53 बजे तक यानी लगभग साढ़े छह घंटे तक ऑफिस में ही रहा। आराम करने के बाद वह वहां से फरार हो गया।
इस अनोखी घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply