Advertisement

गंगा एक्सप्रेसवे पर रनवे सा एहसास: स्मार्ट कंट्रोल रूम, मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में पहुंचें

blank

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 594 किलोमीटर लंबी गंगा एक्सप्रेसवे को जनता को सौंपेंगे यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज की दूरी को 5 से 6 घंटे में तय करेगा और इसमें देश का पहला र्टोमो सेंटर भी होगा

नई दिल्ली/प्रेमाराम परिहार।
प्रधानमंत्री Narendra Modi बुधवार को 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को देशवासियों को समर्पित करेंगे। यह अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज के बीच की दूरी को घटाकर महज 5 से 6 घंटे में पूरा करने में सक्षम होगा। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर देश का पहला अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया गया है।

करीब ₹36,402 करोड़ की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट में स्मार्ट कंट्रोल रूम, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और ड्राइविंग के दौरान झपकी आने पर अलर्ट करने जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।

blank

पहली बार ट्रॉमा सेंटर की सुविधा

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे कई जिलों से होकर गुजरता है। इससे न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
इस एक्सप्रेसवे पर पहली बार ट्रॉमा सेंटर की सुविधा दी जा रही है, जो आपात स्थिति में जीवन रक्षक साबित होगी।

कई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नेटवर्क

यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी और समय को लगभग आधा कर देगा। पहले जहां यह सफर 10 से 12 घंटे का था, अब इसे 5-6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी कनेक्ट होगा, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। हरिद्वार तक पहुंच भी आसान बनेगी।

blank

औद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

यह एक्सप्रेसवे केवल यात्रा को आसान नहीं बनाएगा, बल्कि इसे एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
इसके किनारे 12 औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे, जिनमें करीब ₹47,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

भविष्य में 8 लेन तक विस्तार संभव

फिलहाल इसे 6 लेन में विकसित किया गया है, लेकिन भविष्य में इसे 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। इससे उद्योग, कृषि, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा।

blank

आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें शामिल हैं:

  • स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
  • सीसीटीवी निगरानी
  • आपातकालीन सेवाएं
  • एयरस्ट्रिप सुविधा

शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जहां आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे।

blank

टोल टैक्स दरें (प्रति किलोमीटर)

गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। FASTag के जरिए स्वतः कटौती होगी।

  • दुपहिया/तिपहिया/ट्रैक्टर: ₹1.28
  • कार/जीप/वैन: ₹2.50
  • हल्के कमर्शियल वाहन/मिनी बस: ₹4.05
  • बस/ट्रक: ₹8.20

blank

रंबल स्ट्रिप्स से बढ़ेगी सुरक्षा

एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं। इनसे गुजरते समय कंपन होता है, जिससे ड्राइवर को नींद आने पर तुरंत सतर्क किया जा सकेगा और हादसों की संभावना कम होगी।

blank

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • हर 1 किलोमीटर पर CCTV कैमरे
  • केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से निगरानी
  • हर 10 किलोमीटर पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम
  • दुर्घटना या वाहन रुकने पर तुरंत अलर्ट


गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देने वाला प्रोजेक्ट साबित होगा। यह न केवल यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि रोजगार, उद्योग, पर्यटन और आस्था के नए रास्ते भी खोलेगा।

ये भी पढ़े https://www.prpnewsindia.com/ganga-expressway-route-delhi-to-prayagraj-distance-reduced/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *