जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह:महिलाओं में जागरूकता और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने पर मिला प्रशंसा पत्र
भोपालगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सराहनीय कार्य के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस की कांस्टेबल रामस्नेही विश्नोई को सम्मानित किया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने रामस्नेही विश्नोई को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें महिलाओं में जागरूकता लाने तथा स्कूल-कॉलेजों में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी एवं प्रशिक्षण देने के उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

रामस्नेही विश्नोई ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर विभिन्न जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया।
उनके इस उल्लेखनीय कार्य और जिला स्तरीय सम्मान से जोधपुर ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों एवं साथी पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने रामस्नेही विश्नोई को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सम्मान मिलने पर उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल है।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply