Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का देर रात निधन

blank

जयपुर| राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी(62) का शुक्रवार को देर रात बीकानेर में निधन हो गया विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी लंबे समय से बीमार थे वह करीब 25 महीने से कोमा में थे उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे समेत वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया हैं
रामेश्वर डूडी की पहचान किसान नेता के साथ पैंट-शर्ट वाले जाट नेता के तौर पर भी थी ड्यूटी का अंतिम संस्कार उनके उदय रामसर स्थित फार्म हाउस में ही किया गया जानकारी के अनुसार अगस्त 2023 में ड्यूटी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था उसके बाद उन्हें पहले एसएमएस अस्पताल ले जाया गया था उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था बाद में वो दिल्ली अपने घर और फिर बीकानेर में घर पर ही इलाज ले रहे थे उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ था
दोपहर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे डोटासरा बोले रामेश्वर डूडी के कारण ही पिछले साल किसानों का कर्ज माफ हुआ था इधर उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और उनके समर्थक घर के बाहर जुटना शुरू हो चुके थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *