लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
बावड़ी (जोधपुर)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बावड़ी, विधानसभा क्षेत्र भोपालगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र ओसियां ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बावड़ी स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जोधपुर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता बरवड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बावड़ी जालेन्द्र कुकणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओसियां सुखदेव सिंह डऊकिया, बावड़ी सरपंच हरेन्द्र ग्वाला, पंचायत समिति सदस्य दिनेश सांखला, रघुनाथ भाम्बू, भेराराम कास्टी, बेबी मेहरा, श्रवण मेघवाल, हनुमान राम राड़, मालाराम राड़, मालाराम बेनीवाल, भंवराराम भादू, भंवराराम सांगवा, रामलाल जांवर, कुशाल गहलोत, बाबुशाह साई, इल्याश गौरी तथा बिरम देवड़ा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply