Advertisement

जोधपुर ग्रामीण: DST की बड़ी कार्रवाई, ऑटोमोबाइल्स दुकान की आड़ में चल रहे नशीली गोलियों के कारोबार का भंडाफोड़, 32,284 गोलियां जब्त

blank

बोरून्दा में नशीली गोलियों के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, 32,284 अफीम निर्मित गोलियां जब्त

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) और बोरून्दा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों के एक बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऑटोमोबाइल्स की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए आरोपी पन्नालाल टाक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को मिली सूचना के आधार पर 5 अगस्त को डीएसटी और बोरून्दा थाना पुलिस ने बोरून्दा स्थित टाक ऑटोमोबाइल्स (पन्नालाल एंड नारायणलाल सन्स) की दुकान और आवास पर दबिश दी।

blank

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अफीम से निर्मित कुल 32,284 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद आरोपी पन्नालाल पुत्र नारायणलाल टाक (कलाल), निवासी गुलशन कॉलोनी, बोरून्दा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बोरून्दा थाने में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना पीपाड़ शहर के थानाधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नशीली गोलियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इनकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया सहित डीएसटी एवं बोरून्दा थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *