Advertisement

बिराई स्कूल में नए प्रवेश द्वार का कल लोकार्पण, भामाशाह के सहयोग से हुआ निर्माण

blank

बावड़ी (जोधपुर)। उपखंड क्षेत्र के बिराई कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कल नव निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। यह प्रवेश द्वार विद्यालय परिसर के जोधपुर रोड पर बनाया गया है, जिससे छात्रों और स्टाफ के लिए आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बिरमाराम माली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह द्वितीय प्रवेश द्वार भामाशाह के सहयोग से तैयार कराया गया है। लंबे समय से विद्यालय में अतिरिक्त प्रवेश मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

blank

लोकार्पण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ  उपस्थिति जे रहेगे। इस नए प्रवेश द्वार से विद्यालय की व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *