Advertisement

बिराई स्कूल में ‘माधव’ प्रवेश द्वार का लोकार्पण, पुष्प वर्षा व ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

blank

बावड़ी (जोधपुर)। जिले के बिराई गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को भामाशाह द्वारा निर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार “माधव” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र सिंह गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने फीता काटकर प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर विद्यालय को समर्पित किया।blank

कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

मोबाइल के दुरुपयोग पर जताई चिंता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि वर्तमान मोबाइल युग में हर घर में मोबाइल पहुंच चुका है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग लाभकारी है, लेकिन इसके दुरुपयोग के कारण कई परिवारों में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल देने के साथ उसकी मॉनिटरिंग भी जरूरी है, ताकि वे सही दिशा में उसका उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मोबाइल का सही उपयोग विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

blank

स्वच्छता और समाजहित पर जोर

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपने संबोधन में स्वच्छता को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि गली-मोहल्लों से लेकर गांव और शहर तक स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कुंजी है।”

blank

भामाशाह परंपरा को बताया प्रेरणादायक

महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने कहा कि समाज में भामाशाह द्वारा किए जाने वाले दान और नेक कार्य समाजहित के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने मारवाड़ की लोकोक्ति के माध्यम से संस्कार और सेवा भावना का महत्व समझाया।

भामाशाह परिवार ने कराया निर्माण

विद्यालय का यह भव्य “माधव” प्रवेश द्वार गांव के पूर्व सरपंच जगाराम सांखला एवं उनके परिवार द्वारा अपने स्वर्गीय माता शायरी देवी एवं पिता माधुराम की स्मृति में जोधपुर रोड पर जोधपुर पत्थर से निर्मित करवाया गया है, जिसे अब विद्यालय को समर्पित कर दिया गया।

blank

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़, सतगुरु बस्मतीराम महराज देवरी महंत श्रीराम महराज, पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, भाजपा जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जयकिशन पंचारिया, नरपत सिंह कच्छवाह, पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, पूर्व निदेशक शिक्षा प्रेमचंद सांखला, सरपंच मुन्नाराम सारण, सीबीईओ घेवरराम जाखड़, प्रधानाचार्य मदनलाल, नायब तहसीलदार कृष्णा ईणकिया, सहायक अभियंता शिवराज यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, विद्यार्थी, स्टाफ व महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *