Advertisement

बिराई में 19 जुलाई को होगा भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान भवन का भव्य लोकार्पण, 4 हजार लोगों की क्षमता वाला विशाल डोम तैयार

blank

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रहेंगे मुख्य अतिथि, तैयारियां अंतिम चरण में

बावड़ी। उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिराई परिसर में 19 जुलाई को भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान भवन के भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशाल सभा डोम सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

blank

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, सांसद पी.पी. चौधरी, भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यह आयोजन अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्टी एवं स्वामी सुंदर दास महाराज के सान्निध्य तथा अनेक संत-महात्माओं की उपस्थिति में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के लिए 65 फीट चौड़ा और 160 फीट लंबा विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, जिसमें करीब 4,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। वहीं भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान भवन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है और इसे समय पर पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

blank

अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट के सचिव विजय सारण ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *