जोधपुर, जिले के बिराई गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह द्वारा निर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण आज किया जाएगा। इस अवसर पर केबिनेट एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

लोकार्पण समारोह बड़ा रामद्वारा सूरसागर जोधपुर के महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में पाली संसदीय क्षेत्र के सांसद पीपी चौधरी, भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक गीता बरवड़, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी।

विद्यालय परिसर के जोधपुर रोड पर बनाए गए इस द्वितीय प्रवेश द्वार के लोकार्पण से छात्रों और आमजन को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply