Advertisement

बिलाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.326 किलो अफीम दूध जब्त, पति-पत्नी तस्कर गिरफ्तार

blank

जोधपुर (ग्रामीण)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बिलाड़ा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.326 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिलाड़ा थाना पुलिस और पीपाड़शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

blank

मुखबिर सूचना पर की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन एवं वृताधिकारी बिलाड़ा अन्नराज सिंह के निर्देशन में, थानाधिकारी खेताराम (पीपाड़शहर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.326 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने भंवरलाल (56) पुत्र शंकरलाल एवं उसकी पत्नी मायाबाई (42) निवासी मलारगढ़, थाना मलारगढ़, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।

blank

टीम को मिलेगा पुरस्कार
इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में थानाधिकारी खेताराम, थानाप्रभारी भंवरलाल, प्रेमचंद, करणराम, महिपाल, भागीरथ, गणेशराम, अनिल, राकेश एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *