भोपालगढ़ । आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर जोधपुर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) पंकज यादव के निर्देशन में सोमवार को भोपालगढ़ कस्बे में पुलिस ने पैदल रूट मार्च निकालकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश दिया।

रूट मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल के सुपरविजन में, वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबाराम मेघवाल तथा थानाधिकारी भोपालगढ़ राजुराम बामनिया के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें भोपालगढ़ थाना पुलिस के जवानों के साथ RAC के जवानों ने भी हिस्सा लिया।
कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में किया भ्रमण
पुलिस टीम ने पैदल रूट मार्च के दौरान कस्बे के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी के माध्यम से असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भयमुक्त माहौल में मतदान की अपील
पुलिस ने आमजन से आगामी नगरपालिका चुनाव में बिना किसी भय या दबाव के शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply