जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस थाना भोपालगढ़ टीम ने प्रकरण संख्या 22 दिनांक 22 फरवरी 2026 के तहत कार्रवाई करते हुए श्यामलाल पुत्र परसाराम जाट (उम्र 23 वर्ष), निवासी एसबीआई बैंक के पास, भोपालगढ़ को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण
प्रार्थी अजीत पुत्र पपुराम जाट निवासी हिलोडी (जिला नागौर) की रिपोर्ट के अनुसार, 16-17 फरवरी 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने हिरादेसर रोड स्थित चायचौक की दुकान में पीछे से लोहे की जाली व पाइप के बीच से प्रवेश कर गल्ले का ताला तोड़ दिया और नकदी सहित सामान चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस थाना भोपालगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत एवं वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में थानाधिकारी राजूराम बामणिया को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

31 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कस्बे में 3-4 दिन पूर्व हुई एक अन्य बड़ी नकबजनी की वारदात भी स्वीकार की है। फिलहाल अन्य मामलों में चोरी के माल को लेकर पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी राजूराम बामणिया, सउनि सुरेश, कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश, महिपाल (विशेष भूमिका) और देवाराम की अहम भूमिका रही। सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply