राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार पारस गुर्जर एक सप्ताह के कर्नाटक दौरे पर, युवा नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों पर करेंगे संवाद
बेंगलुरु। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार एवं एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस गुर्जर का शुक्रवार सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर प्रवासी राजस्थानी समाज और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए जोरदार नारे लगाए। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
पारस गुर्जर के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी समाज के लोग और 36 कौम के प्रतिनिधि एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने “पारस गुर्जर जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एक सप्ताह के कर्नाटक दौरे पर रहेंगे
बेंगलुरु पहुंचने के बाद पारस गुर्जर अगले एक सप्ताह तक कर्नाटक के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा संगठनों और छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात कर युवा नेतृत्व, छात्र हितों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रवासी राजस्थानियों के मुद्दों पर रहेगा फोकस
बताया जा रहा है कि इस दौरे का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं को समझना, सामाजिक समन्वय को मजबूत करना और स्थानीय प्रशासन व राजस्थानी समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। माना जा रहा है कि इस पहल से प्रवासी राजस्थानियों के मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply