Advertisement

बावड़ी में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिला सरपंच संभालेंगी कमान

blank

27 ग्राम पंचायतों में लॉटरी से आरक्षण निर्धारित, 8 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

बावड़ी (जोधपुर)। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण बुधवार को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से तय कर दिया गया। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही गांवों में चुनावी चर्चाओं और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है।

13 पंचायतों में महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का अवसर

लॉटरी के अनुसार, बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की कुल 27 ग्राम पंचायतों में से 13 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 8, अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए 3 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला के लिए 2 पद शामिल हैं।

वर्गवार आरक्षण की स्थिति

बावड़ी क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है—

वर्ग

सामान्य

महिला

कुल

सामान्य वर्ग

8

8

16

अनुसूचित जाति (SC)

3

3

6

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

3

2

5

अनुसूचित जनजाति (ST)

0

0

0

कुल

14

13

27

चुनावी सरगर्मियां तेज

आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, आरक्षण के अनुसार विभिन्न वर्गों के दावेदारों ने भी चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

ग्राम पंचायत वार आरक्षण इस प्रकार है

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *